24 Apr 2024, 06:17:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व कप 2019: आज मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 11:20AM | Updated Date: Jun 21 2019 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीड्स। आईसीसी विश्व कप-2019 में आज मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हेडिंग्ले मैदान पर होगा। अपने पिछले मैच में आस्ट्रेलिया से 87 रनों से मात खाने वाली श्रीलंका को अगर इंग्लैंड को हराना है तो उसे कुछ हैरतअंगेज प्रदर्शन ही करना होगा क्योंकि इंग्लैंड की जो फॉर्म है उसे देखकर लगता है कि वह श्रीलंका की टीम से मात खा जाएगी। इंग्लैंड ने इस मैच से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर विशाल स्कोर खड़ा किया था।
 
अफगानिस्तान की गेंदबाजी श्रीलंका की गेंदबाजी से थोड़ी बेहतर है और उसके पास श्रीलंका से बेहतर स्पिनर हैं, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने स्पिन के खिलाफ अपनी कमजोरी को बैकफुट पर रखा और फ्रंटफुट पर आकर राशिद खान जैसे कंजूस गेंदबाजी की बख्खियां उधेड़ी थीं। उस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने विश्व कप इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक जमाया था। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो, जोए रूट, मोइन अली ने तूफानी बल्लेबाजी की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »