28 Mar 2024, 15:07:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के पहले किया इस खिलाड़ी के पिता को आउट, फिर बेटे का किया शिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2019 12:55PM | Updated Date: Apr 28 2019 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच से एक अलग ही जानकारी निकलकर सामने आई है। चेन्नई के कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने उस मैच से आईपीएल में पदार्पण कर रहे राजस्थान रॉयल्स के 17 साल युवा बल्लेबाज रियान पराग को विकेट के पीछे कैच आउट किया था।
 
चेन्नई ने उस मैच को चार विकेट से जीता था। उस मैच से यह जानकारी सामने निकलकर आई है कि धोनी पहली बार रियान से उस समय मिले थे, तब रियान तीन साल के थे। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायल हो रही है, जिसमें विकेटकीपर धोनी रियान के साथ दिखाई दे रहे हैं। 
 
अब अचानक ही ऐसे जानकारी निकलकर सामने आई है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि धोनी ने न केवल राजस्थान वाले मैच में रियान को आउट किया है, बल्कि उन्होंने लगभग 19 साल पहले रियान के पिता पराग दास को भी एक घरेलू मैच में स्टम्प आउट किया था। धोनी ने 1999-2000 सीजन में बिहार की ओर से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »