20 Apr 2024, 18:56:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

केंद्र से राहत राशि के मामले में दिग्विजय ने लिखा शिवराज को पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 12:31AM | Updated Date: Nov 8 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर राज्य के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए आज इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोनों को एकसाथ मुलाकात करना चाहिए। सिंह ने चौहान को लिखे पत्र में कहा है कि वे राज्य की जनता के हित में थोड़ा सा वक्त निकालें और दोनों (सिंह और चौहान) ही इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से चर्चा करें। सिंह ने उम्मीद जतायी है कि प्रधानमंत्री श्री चौहान की बात नहीं टालेंगे और यदि ऐसा हुआ तो फिर हम दोनों को ही प्रधानमंत्री निवास के समक्ष मध्यप्रदेश के हित में धरने पर बैठना चाहिए।

 

सिंह ने पत्र में आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार मध्यप्रदेश के साथ लगातार भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। राज्य में अतिवृष्टि और बाढ़ आदि के कारण उत्पन्न हालातों से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तुरंत कदम उठाकर नागरिकों को राहुत पहुंचायी है। लेकिन उन्हें यह जानकर भी दुख हुआ कि केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए दी जाने वाली राशि में अपना हिस्सा 90 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने मध्यप्रदेश से जुड़े कई मुद्दे उठाते हुए कहा कि इन सबको लेकर श्री चौहान को आगे आना चाहिए। सिंह ने कहा कि जब चौहान स्वयं मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने तत्कालीन केंद्र सरकार के खिलाफ भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए धरना दिया था। उन्हें अब भी धरना देना चाहिए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »