19 Apr 2024, 20:40:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना नेहवाल कोरोना पॉजिटिव - थाईलैंड ओपन में खेलना मुश्किल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2021 11:41AM | Updated Date: Jan 12 2021 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइन नेहवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। साइना को योनेक्स थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में भाग लेना है पर इस खबर के बाद उनका खेलना मुश्किल है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर प्रभावित रहा था और अब साइना योनेक्स थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हैं।
 
यह टूर्नामेंट 12 से 17 जनवरी तक चलने वाला है लेकिन अब साइना का खेलना मुश्किल है। इससे पहले, लंदन ओलंपिक (2012) की कांस्य पदक विजेता ने बीडब्ल्यूएफ द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लगाये गये प्रतिबंधों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई ट्वीट किए थे। साइना ने ट्वीट किया, 'जांच में सभी के नेगेटिव आने के बाद भी फिजियो और प्रशिक्षक हम से नहीं मिल सकते? हम चार सप्ताह तक खुद को फिट कैसे रखेंगे। हम बेहतर स्थिति में टूर्नामेंट खेलना चहते हैं।
 
कृपया इसका हल निकालें। भारत का पूरा दल बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के दो सुपर 1000 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थाईलैंड की राजधानी में है। साइना ने एक और ट्वीट में लिखा, 'हमें वार्म अप/ कूल डाउन /स्ट्रेचिंग / के लिए समय नहीं दिया जा रहा है। हम यहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच मुकाबले की बात कर रहे है।' उन्होंने कहा, 'हमने फिजियो और ट्रेनर को यहां लाने के लिये काफी खर्च किया है। अगर वे हमारी मदद नहीं कर सकते तो यह बात हमें पहले क्यों नहीं बताई गयी थी?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »