19 Mar 2024, 17:03:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दुल्हन की मां और दूल्हे का पिता एक-दूसरे से करते थे प्रेम, बच्चों की शादी से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 11:50AM | Updated Date: Jan 21 2020 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। गुजरात के सूरत से एक बड़ी दिलचस्प खबर आई है। यहा पिता अपने बेटे की शादी से कुछ दिनों पहले उसकी सास को लेकर भाग गया है जिस वजह से युवक व युवती की होने वाली शादी टूट गई। दोनों की शादी इसी साल फरवरी में होनी थीं। लेकिन, इससे पहले ही दुलहन की मां को लेकर दूल्हे का पिता फरार हो गया। सूरत के काटरगाम इलाके के रहने वाले दूल्हे की शादी नवसारी की एक युवती से होनी थी। शादी के एक महीने पहले ही जब दुलहन की मां घर से लापता हो गई तो परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसी बीच दूल्हे के पिता ने भी घर छोड़ दिया और कोई खबर ना मिलने पर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, लापता होने से पहले ही दोनों एक दूसरे को जानते थे और जवानी के दिनों में एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। 10 दिन पहले हुई शिकायत के बाद भी जब पुलिस दोनों का पता नहीं लगा सकी, तो दोनों परिवारों ने शादी का रिश्ता तोड़ दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक, फरवरी में होने वाली शादी के लिए दोनों ही परिवार तैयारियों में जुटे हुए थे। एक साल पहले ही रिश्ता तय किया गया था और इसके लिए युवक और युवती दोनों की सहमति भी थी। हालांकि बाद में माता-पिता की गुमशुदगी का मामला सामने आने पर परिवार ने उन दोनों की शादी से इनकार कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »