26 Apr 2024, 06:15:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पीड़ित बच्चों की मदद के लिए लीह करेंगी इंग्लिश चैनल को पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2018 11:59AM | Updated Date: Jul 2 2018 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में कारोबार कर रही भारतीय मूल लीह चौधरी भारत में बाल तस्करी से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए धन जुटाने की कोशिश में हैं। इसके लिए वह इंग्लिश चैनल को पार करने की तैयारी कर रही हैं। वह कड़ा प्रशिक्षण ले रही हैं।  लीह ने कहा,'मैं ऐसी पहली ब्रिटिश एशियाई महिला हूं जिसे यह चुनौती मिली है। इससे मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।
 
लीह अगले बुधवार को ब्रिटेन के तटीय शहर डोवर से फ्रांस के कलैस तक का 35 किलोमीटर सफर तय करेंगी। इसे तय करने में औसतन 13 घंटे लगेंगे। इस दौरान उनके साथ परिवार वाले भी एक नौका में साथ-साथ चलेंगे। तय नियम के मुताबिक वे लीह की किसी भी प्रकार की मदद नहीं करेंगे। अभियान से जुटाई गई धनराशि ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट में जमा की जाएगी।
 
इस ट्रस्ट की स्थापना ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने की थी। यह ट्रस्ट भारत में 'प्रेरणा संगठन' के साथ मिलकर गरीब बच्चों की भलाई का कार्य करता है। लीह, ब्रिटेन में बच्चों के सामान से जुड़ी एक कंपनी चलाती हैं। इसका नाम 'पॉप अप पार्टी एंड प्ले' है। वह इस साल फरवरी में भारत में प्रेरणा संगठन के कार्यो को देखने के लिए आ चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »