टोक्यो। तीन दिवसीय जापान दौरे पर पहुंची भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वहां के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। स्वराज नौंवी भारत- जापान सामरिक वार्ता में शामिल होने के लिए जापान दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो से मुलाकात थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे।