26 Apr 2024, 08:15:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जासूस को जहर देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने मांगा जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2018 10:32AM | Updated Date: Mar 15 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन में पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में रूस से स्पष्टीकरण मांगा है। इंग्लैंड द्वारा इसका जवाब देने के लिए तय समयसीमा बीत गई है। उधर, रूस ने चेताया है कि शीतयुद्धकाल की साजिशों की तरह यदि उसे दंडित किया गया तो वह पलटवार करेगा। मॉस्को ने इन आरोपों का खंडन किया है कि डबल एजेंट की हत्या की कोशिश में उसका हाथ है।
 
उसने ब्रिटेन की ओर से इस सवाल का जवाब देने के लिए निर्धारित कल मध्यरात्रि की समयसीमा का भी उल्लंघन किया कि सोवियत संघ में तैयार जहर ब्रिटेन में कैसे पहुंचा। 4 मार्च को सर्गेई स्क्रीपल और उसकी बेटी यूलिया को ब्रिटेन के सैलिस्बरी शहर में जान से मारने की कोशिश की गई थी।
 
इस घटना ने रूस और ब्रिटेन और उसके सहयोगी अमेरिका, नाटो और यूरोपीय संघ को आमने- सामने ला दिया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने मॉस्को की ओर उंगली उठाई थी और कहा था कि इस बात की बहुत संभावना है कि इस घटना के पीछे रूस का हाथ हो। बढ़े तनाव के बीच उन्होंने कहा कि वह बुधवार को लंदन की प्रतिक्रिया बताएंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »