29 Apr 2024, 12:22:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत को MQ-9B ड्रोन्स देगा US, 3.99 अरब डॉलर में हुई डील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2024 11:23PM | Updated Date: Feb 1 2024 11:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अब भारत आपने पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन पर आसानी से नजर रख सकेगा। MQ-9B ड्रोन्स के मिलने के बाद भारत, पाकिस्तान और चीन पर आसानी से नजर रख सकेगा। अमेरिका की जो बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने भारत को 31 MQ-9B ड्रोन्स देने का फैसला किया है। इनकी कीमत करीब 3.99 अरब डॉलर है। अमेरिकी डिफेंस एजेंसी के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार रात इसकी जानकारी दी।
 
माना जा रहा है कि इन ड्रोन्स को चीन के साथ लगने वाली लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल और भारत की समुद्री सीमा में सर्विलांस और सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह ड्रोन करीब 35 घंटे हवा में रह सकता है। यह फुली रिमोट कंट्रोल है। पिछले साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान इस डील का ऐलान किया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »