26 Apr 2024, 10:22:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर अस्थायी रूप से किया बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2020 12:49AM | Updated Date: Jan 30 2020 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने  सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बुधवार को अफगानिस्तान की सीमा के साथ लगने वाले तोरखम बॉर्डर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आइशा फारुकी ने कहा कि अफगानिस्तान की तरफ से पाकिस्तान की सीमा में दो मोर्टार दागे जाने के दो घंटे बाद तोरखम बॉर्डर बंद करने का निर्णय लिया गया है। प्रवक्ता ने कहा, हमने यह मामला अफगानिस्तान सरकार के समक्ष भी उठाया है और उनके अधिकारियों के साथ संपर्क में है। बॉर्डर को जल्द वापस खोला जाएगा।
 
एक पत्रकार ने शिन्हुआ को बताया कि तोरखम बॉर्डर के बंद हो जाने के कारण दोनों देशों की सीमा पर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए हैं और बॉर्डर फिलहाल बंद है। इसके अलावा अफगानिस्तान के अधिकारियों ने भी सीमा के बंद किये जाने की पुष्टि की है। नांगरहार के प्रवक्ता आततालुल्लाह खोगयानी ने कहा कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बॉर्डर को वापस खोलने के विषय में बातचीत जारी है। पिछले वर्ष सितंबर में पाकिस्तान ने कहा था कि द्विपक्षीय और व्यापारिक गतिविधियों के मद्देनज़र तोरखम बॉर्डर 24 घंटे खुला रहेगा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान 2600 किलोमीटर सीमा एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं और पाकिस्तान सेना यहां तैनात भी रहती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »