26 Apr 2024, 11:33:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूक्रेन को लेकर रूस से नहीं उलझना चाहता नाटो : ओ ब्रायन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2019 11:36AM | Updated Date: Nov 24 2019 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राबर्ट ओ ब्रायन ने कहा है कि यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल करना फिलहाल उसके एजेंडे में नहीं है क्योंकि गठबंधन रूस से किसी भी प्रकार का संघर्ष नहीं चाहता। ओ ब्रायन ने शनिवार को हैलिफैक्स अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच पर यह बात कही। ओ ब्रायन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि यूक्रेन और नाटो के लिए यह अभी एजेंडे पर है। रूस यूक्रेन के साथ सक्रिय संघर्ष में लगा हुआ है। मुझे नहीं लगता कि नाटो के सदस्य के रूप में यूक्रेन को शामिल करना समग्र रूप से नाटो के लिए महत्वपूर्ण होगा। हम रूस के साथ संघर्ष नहीं चाहते।
 
हम रूस के साथ युद्ध नहीं चाहते। नाटो का संपूर्ण उद्देश्य रूस के साथ युद्ध से बचना है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि रूस के साथ संघर्ष में अमेरिका लगातार यूक्रेन का समर्थन करेगा। रूस ने लगातार कहा है कि यूक्रेन में जारी संघर्ष से उसका कोई लेना-देना नहीं है।  यूक्रेन की संसद ने फरवरी में संविधान में संशोधन कर यूरोपीय संघ और नाटो की सदस्यता हासिल करने का रास्ता साफ कर दिया था। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में सत्ता परिवर्तन के बाद यूक्रेन ने अपनी गुटनिरपेक्ष नीति को रद्द करते हुए नाटो में शामिल होने के अपने इरादे की पुष्टि की थी
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »