टोक्यो। जापान में शनिवार को आये शक्तिशाली हगिबिस तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गयी, 17 लोग लापता हैं और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव अधिकारियों के अनुसार तूफान से बड़े पैमाने पर क्षति हुयी है। मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने आज संवाददाता से कहा कि 376,000 घरों में लोग अंधेरे में रह रहे हैं और 14000 घरों में पीने का पानी मय्यसर नहीं है। परिवहन एवं पर्यटन मंत्रालय के अनुसार देश के 12 प्रांतों में तूफान की वजह से 28 स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और 21 नदियों के तटबंध टूट गये हैं।
पूरे देश में बचाव एवं राहत अभियान के लिए 27 हजार आत्मरक्षा बल के कर्मियों को राहत कार्य में लगाया गया है। चिकुमा नदी के बांध टूटने से नागोना प्रांत में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जिससे आवासीय क्षेत्रों में जबरदस्त बाढ़ आ गयी है। नागानो शहर और पड़ोसी शहरों के निवासियों को अपनी सुरक्षा के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने का आव्हान किया है। भूमि मंत्रालय ने अनुमान लगाया कि कई इलाकों में पांच मीटर की ऊंचाई तक बाढ़ का पानी दिखाई दिया। बाढ़ की लहरों के कारण घरों में फंसे हुए लोगों की दूसरी मंजिल तक देखा गया। नागनो स्टेशन के पास ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के रेल यार्ड में खड़ी बुलेट ट्रेन भी बाढ़ के पानी में डूबी हुई है।