रबत। मोरक्को के एराछिदिया शहर में रविवार को भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में एक यात्री बस के बह जाने से छह लोगों की मौत हो गई और कईं अन्य लापता हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 27 यात्रियों को बचा लिया गया है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। यह हादसा ओद दामखने शहर के समीप हुआ और इस क्षेत्र में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।