26 Apr 2024, 13:17:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में ऊपरी सदन के लिए मतदान शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 11:41AM | Updated Date: Jul 21 2019 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में रविवार को ऊपरी सदन के लिए मतदान शुरू हो गया। ऊपरी सदन के चुनाव परिणाम से यह पता चलेगा कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साढ़े छह वर्ष के कार्यकाल से लोग कितने संतुष्ट हैं। जापान के अधिकतर हिस्सों में मतदान केंद्र स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे बंद हो जाएंगे और मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।
 
ऊपरी सदन के सदस्यों का कार्यकाल छह वर्ष का होता है और इसकी करीब आधी सीटें प्रत्येक तीन वर्ष में खाली हो जाती हैं। रविवार को ऊपरी सदन के 124 सीटों पर मतदान हो रहा है जिसमें तीन नई सीटें जोड़ी गई हैं और इसके लिए कुल 370 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। आबे ने कहा है कि उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और इसकी गठबंधन सहयोगी कमेटी का 245 सीटों वाले ऊपरी सदन में बहुमत बरकरार रहेगा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »