26 Apr 2024, 14:11:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में पुलिस स्टेशन पर हमले में 4 पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 10:56AM | Updated Date: Jul 2 2019 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। नाइजीरिया के दक्षिणी बायेल्सा प्रांत में एक पुलिस स्टेशन पर सोमवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया जिसमें पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता असिनिम बुत्सवात के मुताबिक सोमवार तड़के कुछ अज्ञात बंदूकधारी अगुडामा-एक्पेटियामा क्षेत्र में एक पुलिस स्टेशन में अचानक घुसे और हमला कर दिया।
 
एक सुरक्षा सूत्र के मुताबिक इस हमले में कोई भी नागरिक हताहत नहीं हुआ है, पुलिस स्टेशन में किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक हमलावर पुलिस स्टेशन से कई राइफलें, कारतूस और पुलिस की वर्दी भी लेकर चले गए। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद अदामू ने हमलावरों की तलाश के लिए जांच के आदेश दिए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »