26 Apr 2024, 08:17:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अशरफ ने शांति प्रक्रिया पर की अमेरिकी राजनयिक से चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 2:16PM | Updated Date: May 13 2019 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश में शांति प्रक्रिया और अमेरिका के अफगान नागरिक सहायता कार्यक्रम की समीक्षा के लिए दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की अमेरिकी राजनयिक एलिस वेल्स से चर्चा की। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक सुश्री वेल्स वर्तमान में काबुल के दौरे पर हैं। गनी ने रविवार को सुश्री वेल्स के साथ मुलाकात की और अमेरिकी-अफगानिस्तान नागरिक सहायता के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अपने पत्र में प्रस्तावित मजबूत शासन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी-अफगान नागरिक सहायता कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की।

गनी और सुश्री वेल्स ने बातचीत के दौरान देश में संघर्ष के समाधान पर संबोधित किया और राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों पर भी कहा। राष्ट्रपति चुनाव सितंबर में निर्धारित किये गये है। काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि वेल्स की अफगानिस्तान यात्रा का मुख्य उद्देश्य अफगानिस्तान में आत्मनिर्भरता को बढ़ाना और पारदर्शी ढंग से चुनाव कराना है। अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव कई बार टल गये है और आगामी 28 सितंबर को चुनाव तिथि तय की गयी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »