26 Apr 2024, 06:36:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कुशीनगर में जमीनी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को वाहन से कुचलकर मार दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 12:40AM | Updated Date: May 1 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में जमीनी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की वाहन से कुचलकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जंगल विशुनपुरा निवासी सुभाष सिंह और गांव के ही लक्ष्मण कुशवाहा के बीच पट्टे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार लक्ष्मण हमेशा सुभाष की हत्या करने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते सोमवार रात 10 बजे सुभाष सिंह किसी  काम से राम-धाम विशुनपुरा गया था। वहां से वह पैदल घर वापस आ रहा था। रास्ते में रामधनी की आरा मशीन के सामने  लक्ष्मण ने अपने पीकअप वाहन से उसे टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि लक्ष्मण ने अपने सहयोगियों के साथ घायल सुभाष को वाहन से रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । इस सिलसिले में मृतक के पुत्र अभिषेक सिंह की तहरीर पर सात लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »