09 May 2025, 14:00:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

युवक को खंभे से बांधा, फिर बरसाई लाठियां, देखते रहे लोग… नहीं सुनी चीखें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2023 5:56PM | Updated Date: Dec 5 2023 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर के सदर थाना इलाके की पॉश कॉलोनी में मंगलवार सुबह सरिया चुराने के आरोप में एक युवक को खंबे से बांध कर डंडे से बेहरमी से पीटा गया। स्थानीय लोगों ने खंभे से बांधकर दी शख्स को यह तालिबानी सजा दी है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चोर की पिटाई करने वाले लोगों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने जब वायरल वीडियो की जांच की तो पता लगा कि ये वायरल वीडियो सहारनपुर के सदर थाना इलाके में स्थित पाश कॉलोनी पैरामाउंट हैं।

इस वायरल वीडियो में सरिया चोरी के आरोप में एक युवक को खंभे से बांध कर डंडे से बेरहमी से पीटा जा रहा हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा हैं कैसे एक व्यक्ति दबंगई दिखाते हुए डंडे से युवक को पीट रहा है। जबकि युवक दर्द से चिल्ला रहा है। वायरल वीडियो में एक अन्य युवक द्वारा पीटने वाले व्यक्ति का साथ दे रहा हैं। जबकि कई अन्य लोग तमाशबीन बनकर खड़े हैं।

पुलिस ने युवक को खम्बे से बांधकर पीटने वालो में से एक युवक अमित शर्मा की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किये जा रहे हैं। इस पूरे प्रकरण में सहारनपुर के एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का भी बयान सामने आया है। एसपी सिटी का कहना है कि आज सुबह एक युवक को खंभे से बांधकर पीटे जाने का वीडियो सामने आया था।

पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की जिसके बाद पता चला कि वह वीडियो शहर की पॉश कॉलोनी पैरामाउंट का है। पीड़ित युवक को पीटने वाले आरोपी शख्स अमित को पुलिस ने पहचान लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमित की जब हिस्ट्री देखी गई तो पता चला कि उक्त युवक पहले भी किसी दिव्यांग के साथ मारपीट कर चुका है। फिलहाल पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »