09 May 2025, 17:29:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गैंगरेप पीड़िता से अश्लील बातें कर रहा था इंस्पेक्टर, ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने लिया एक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2023 12:47PM | Updated Date: Sep 28 2023 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संभल। संभल के गुन्नौर क्षेत्र में दुष्कर्म मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर की पीड़िता के साथ अश्लीलतापूर्ण बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से इसी साल जून में बलात्कार करने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने पीड़ित महिला से कथित रूप से अश्लीलतापूर्ण तरीके से बात की। इसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

गुन्नौर कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार ने फोन पर बातचीत में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी से जो कुछ कहा उसे कहने की इजाजत न तो उसे पुलिस विभाग देता है और न ही भारत का कानून। ऑडियो सुनने के बाद किशोरी से दुष्कर्म करने वालों और इंस्पेक्टर में कोई अंतर नजर नहीं आता।

पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली थी। उसने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत से इसकी शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत पर आरोपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र को सौंप दी गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »