26 Apr 2024, 11:30:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में दो लाख 61 हजार से अधिक शस्त्र थानों में जमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 8:50PM | Updated Date: Nov 20 2018 8:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभावी आचार संहिता के छह अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच दो लाख 61 हजार रुपए से अधिक शस्त्र थानों में जमा कराए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही एल कान्ताराव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद प्रदेश में 6 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2 लाख 61 हजार 638 शस्त्र थानों में जमा कराये गये है। इसके अलावा एक लाख 66 हजार 559 लोगों पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई। 48 हजार 780 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये है, साथ ही 4 हजार 666 अवैध हथियार जप्त किए गए है।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 18 लाख 96 हजार 998 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। जिनमें से 18 लाख 41 हजार 715 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 14 लाख 06 हजार 948 प्रकरण पंजीबद्ध कर 13 लाख 71 हजार 792 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 4 लाख 90 हजार 50 प्रकरण पंजीबद्ध कर 4 लाख 69 हजार 923 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। वाहनों के दुरूपयोग पर 13 हजार 535 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »