05 May 2024, 04:07:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

युवक ने होटल में महिला के साथ किया रेप, हड़प लिए 18 लाख रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2024 4:31PM | Updated Date: Apr 25 2024 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक युवती को व्यापार में मुनाफे करने का लालच दिया फिर उसका रेप कर लिया। महिला का आरोप है कि युवक ने महिला से 18 लाख रुपए भी हड़प लिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब मामले की छानबीन कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति दिल्ली में टाइल्स का ठेकेदार है। वह लोगों के मकान में ठेके पर काम लेकर टाइल्स लगवाता है। करीब 4 साल पहले वह भटहट बजाव में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर स्पीकर खरीदने गई थी। इसी दौरान वहां पर जैनपुर का रहने वाला दीपक यादव भी मौजूद था। महिला ने कहा कि उसने पहले कभी भी आरोपी को नहीं देखा था। इसके बावजूद वह स्पीकर खरीदने में मुझे सलाह देने लगा। वह काफी जल्दी बातचीत करके घुल- मिल गया।

जाते समय उसने अपना मोबाइल नंबर दिया और मेरा भी नंबर ले लिया। अगले दिन फोन करके उसने महिला का हाल-चाल भी पूछ लिया और बोला कि यदि कभी कोई जरूरत पड़े तो जरूर बताना। पुरानी गाड़ी काफी सस्ते दाम पर खरीद कर अधिक दाम में बेच देता है, जिससे काफी अच्छा मुनाफा होता है। युवक ने महिला को ऑफर किया कि यदि आप भी चाहे तो उसके साथ जुड़ सकती हैं। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा कर उसे आए दिन मिलने के लिए बुलाने लगा।

महिला मिलने से बचती रही, लेकिन अचानक एक दिन जरूरी काम का बहाना बनाकर उसे बुलाया और होटल में ले जाकर रेप किया। उसके बाद बोला कि 18 लाख की व्यवस्था करके उसके कारोबार में लगाओ। इस कारोबार में तुम्हें भी काफी लाभ होगा। महिला ने बताया कि वह एक समूह से जुड़ी हुई है। वहां से उसने लोन लिया था।

महिला ने पति से भी पैसे मांगे और इस तरह से कुल मिलाकर उसे 18 लाख रुपए युवक को दे दिए। वह अक्सर उसे होटल में बुलाकर रेप करता रहा। बहुत दिन बीत जाने के बाद उसे जब कोई फायदा नहीं हुआ तो वह अपना पैसा वापस मांगने लगी, जिसपर युवक नाराज हो गया। उसके बाद महिला से दूरी बनाने लगा। महिला का फोन उठाना बंद कर दिया। कई बार जान-माल की धमकी दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »