26 Apr 2024, 11:53:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कादियां में अनेक नेता अकाली दल में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 6:21PM | Updated Date: Nov 20 2018 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कादियां। पंजाब के कादियां विधानसभा क्षेत्र में शिरोमणी अकाली दल(शिअद) को आज उस समय मजबूती मिली जब अनेक नेता यहां पार्टी में शामिल हो गए। अवसर पर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी में शामिल होने वाले स्थानीय नेताओं को मान सम्मान प्रदान करने तथा पार्टी संगठन में अहम जिम्मदारियां सौंपने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शिअद के गुरदासपुर जिला अध्यक्ष गुरबचन सिंह बब्बेहाली भी मौजूद थे जिनके प्रयासों से ये लोग पार्टी में आए हैं। शामिल होने वाले ये नेता श्री गुरइकबाल सिंह बिल्ला माहल, उनके पिता तथा नगर कौंसिल कादियां के पूर्व अध्यक्ष जरनैल सिंह, नगर पार्षद सर्बजीत सिंह माहल, पूर्व नगर पार्षद सुबेरा सिंह माहिल हैं। इन नेताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आश्वासन दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »