नई दिल्ली। प्रियंका पटेल ने पांचवीं राष्ट्रीय पैदल चाल प्रतियोगिता में शनिवार को लड़कियों की 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रियंका ने 49 मिनट 01:81 सेकंड का समय लेकर यह रिकार्ड बनाया। कॉलेज में दूसरे साल की छात्रा प्रियंका ने 2004 में बनाया प्रियंका गोस्वामी का 49:16:51 समय का रिकॉर्ड तोड़ा।
ओलम्पियन संदीप कुमार 50 किमी पैदल चाल में मामूली अंतर से रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। संदीप ने तीन घंटे 56 मिनट 39:71 सेकंड का समय लिया और 3 घंटे 56 मिनट के अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने से बेहद मामूली अंतर से चूक गए। वह इसके अलावा इस वर्ष होने वाले एशियाई खेलों के लिए निर्धारित 3:55:00 क्वालिफिकेशन मार्क से भी थोड़ा दूर रह गए। दिन की तीसरी स्पर्धा पुरुषों की 10 किमी पैदल चाल में आकाशदीप ंिसह ने 43:04.65 का समय लेकर जीत हासिल की।