23 Oct 2024, 19:57:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू और कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, 2 दहशतगर्द को किया ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2024 4:52PM | Updated Date: Jun 22 2024 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कश्मीर के बारामुला जिले के उरी में आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश हुई है। हालांकि, BSF के जवानों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों की टीम ने दो आतंकियों को LOC के पास मार गिराया है। आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी भी जारी है। दहशतगर्द गोहलान इलाके से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें ढेर किया गया।

बुधवार (19 जून) को भारतीय सेना संयुक्त टीम ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला में दो आतंकवादियों को ढेर किया था। इसके अलावा हमले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था। रियासी हमले के मामले में यह पहली गिरफ्तारी थी। मुठभेड़ में शामिल एक अधिकारी ने बताया था कि हादीपोरा इलाके में मारे गए दो आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने रियासी हमले में हकमदीन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। हकमदीन वो शख्स है, जिसने मारे गए दो आतंकियों को अपने घर में शरण दी थी और खाना खिलाया था। उन लोगों को उस जगह तक ले गया, जहां पर बस पर इन आतंकियों ने हमला किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »