23 Oct 2024, 19:56:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाबी अभिनेता रणदीप सिंह भंगू का निधन, फिल्म इंडस्ट्री ने जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2024 4:16PM | Updated Date: Jun 22 2024 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रूपनगर। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रणदीप सिंह भंगू का निधन हो गया। रणदीप के देहांत से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पंजाबी फिल्म एंड एक्टर्स एसोशिएशन (PFTAA) ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उनका निधन कैसे हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

पीएफटीएए ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा कि दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि हमारे प्रिय अभिनेता रणदीप सिंह भांगू अब नहीं रहे। आज दिनांक 22-6-2024 दोपहर 03 बजे श्री चमकौर साहिब (रोपर) के पास ग्राम चुहार माजरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंजाबी अभिनेता रणदीप भगू अभिनेता ही नहीं, बल्कि कबड्डी के एक उम्दा खिलाड़ी भी थे। वह चेतना कला मंच श्री चमकौर साहिब के वरिष्ठ सदस्य भी थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »