23 Oct 2024, 19:56:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मां ने चाकू से गोदकर मासूम बेटी की जान ले ली, फिर की खुदकुशी की कोशिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2024 2:23PM | Updated Date: Jun 22 2024 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मां ने अपनी बेटी की हत्या कर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला ने चाकू से गोदकर मासूम बेटी की जान ले ली। इसके बाद उसने बेटी के खून से ही दीवार पर लिखा- "मेरी मौत के जिम्मेदार सास, ससुर, बड़ी ननद और मेरे पति हैं।"

दीवार पर सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने चाकू से खुद के शरीर पर भी वार कर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालात में उपचार के लिए सीधी से रीवा रेफर किया गया है। सीधी पुलिस के अनुसार घटना पडैनिया गांव की है, जिसमें बच्ची की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के कमरे के अंदर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कमरे में पलंग पर मासूम बच्ची का खून से लथपथ शव पड़ा था। जमीन पर बच्ची का खून बहा हुआ मिला। पुलिस ने जांच के बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। फिर परिवार के लोगों से एक-एक करके घटना के संबंध में जानकारी भी ली।

प्रारंभिक तौर पर मामला घरेलू प्रताड़‍ना को नजर आ रहा है, जिससे तंग आकर महिला ने ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस इस मामले में आस-पास के लोगों और महिला के मायके वालों से भी पूछताछ कर सकती है। महिला को इलाज कराने के लिए रीवा भेजा गया है। इलाज के बाद वो होश में हाती है, तो उसके बयान भी लिए जाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »