27 Jul 2024, 09:47:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोटा से लापता छात्र 11 दिन बाद हिमाचल में मिला, 2 साल से कर रहा है JEE की तैयारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2024 5:58PM | Updated Date: Feb 24 2024 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पहचाने जाने वाले राजस्थान के कोटा से लापता हुए बच्चे को ढूंढ लिया गया है। यह छात्र 11 दिन पहले लापता हुआ था और इसे हिमाचल प्रदेश में पाया गया है। दरअसल, 13 फरवरी को कोटा में अपने होस्टल से लापता हुआ 17 वर्षीय छात्र जेईई कॉम्पिटेटिव परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इतने दिनों तक गहन खोज के बाद पुलिस को यह छात्र हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मिला है। 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला पीयूष आईआईटी-जेईई परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले दो साल से कोटा के इंद्र विहार में एक होस्टल में रह रहा था। उसके लापता होने से परिवार के सदस्यों और अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ गई थी। इस वजह से लापता छात्र का पता लगाने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया शुरू की गई थी। पीयुष के पिता महेशचंद कपासिया के मुताबिक आखिरी बार पीयुष से उनका संपर्क 13 फरवरी की सुबह को हुआ था, जब उसने अपनी मां से बात की थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »