26 Apr 2024, 15:53:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अखिलेश ने की उन्नाव पीडिता के परिजनो से मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 1:15AM | Updated Date: Dec 15 2019 1:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उन्नाव। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उन्नाव में बलात्कार पीडिता के परिजनो से मुलाकात की और उन्हे ढाढस बंधाया। यादव बिहार क्षेत्र में स्थित पीडिता के गांव गये और परिजनों सांत्वना देते उन्हे न्याय दिलाने में हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि गरीब घर की लड़की न्याय की मांग करने जा रही थी। दबंगो की धमकी के बारे में पुलिस को पता था लेकिन वह लापरवाह बनी रही जिसका खामियाजा एक युवती को अपनी जान गंवा कर चुकाना पडा। उनकी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार की शुरू से ही मदद की जा रही थी।
 
सपा मुखिया ने कहा ‘‘ पता नहीं भाजपा सरकार क्या छुपाना चाहती थी कि उसने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन को भी मिलने नहीं दिया। डाक्टरों ने तब उन्हें बता दिया था कि पीड़िता की हालत बहुत नाजुक है। उत्तर प्रदेश में विरोध न हो इसलिए पीड़िता को दिल्ली भेजा गया। वह आखिरी वक्त तक जीना चाहती थी। डाक्टरों से यही कहती रही कि उसकी जान बचा लो।
 
वह न्याय के लिए लड़ना चाहती है लेकिन उसका जीवन बचाया नहीं जा सका। यादव ने कहा सरकार ने परिवार में किसी एक को नौकरी देने की बात कही थी, नौकरी जल्द मिले और योग्यता के अनुसार मिले। पीड़ित परिजनों को न्याय मिले। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही होनी चाहिए। गौरतलब है कि पिछली पांच दिसम्बर को बिहार कस्बे में बलात्कार पीड़तिा को दबंगों ने जिंदा जला दिया था जब वह अपने वकील से मिलने रायबरेली जा रही थी। पीडिता को नाजुक हालत में लखनऊ से दिल्ली भेजा गया था जहां उसकी मृत्यु हो गयी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »