26 Apr 2024, 10:39:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

माफिया मुक्त होगा मध्यप्रदेश- ओझा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 11:12PM | Updated Date: Dec 12 2019 11:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार प्रदेश को हर प्रकार के माफिया से मुक्त करायेगी। ओझा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रदेश के चारों महानगरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर एवं जबलपुर के आला पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश माफिया मुक्त होगा और संगठित अपराध पर नियंत्रण के लिए अलग से कानून बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि हर प्रकार के माफिया से मध्यप्रदेश को मुक्त कराना होगा। चाहे वो जबरन वसूली वाले हो, उगाही करने वाले हों, भू-माफिया हों, ड्रग माफिया हों, सहकारिता माफिया हों।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को संगठित गिरोह बनाकर परेशान करने वालों से निजात मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने इंदौर में एक माफिया द्वारा लोगों की जमीन-जायदाद पर कब्जे और ब्लैकमेलिंग का मामला आने पर प्रशासन को सख्त कार्यवाई करने के निर्देश दिये थे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी ऐसा कदम उठाया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बैठक में सख्त निर्देश दिए है कि कोई किसी की कितनी भी पैरवी क्यों न करे, माफिया को हर हाल में सलाखों के पीछे डाला जाये। उन्होंने बताया कि बैठक में पुलिस मुख्यालय में आॅर्गेनाईज क्राईम के लिए एक अलग से ब्रांच बनाने तथा स्पेशल कोर्ट पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा एवं अभय दुबे उपस्थित थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »