29 Mar 2024, 12:14:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शाह के खिलाफ झूठ फैला रहे हैं कांग्रेस सांसद और तृणमूल समर्थक : बिष्टा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 1:50AM | Updated Date: Dec 11 2019 1:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दार्जिंलिग। दार्जिंलिग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजू बिष्टा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि असम के कांग्रेस सांसद और तृणमूल कांग्रेस के कुछ समर्थक नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ झूठ फैला रहे हैं। बिष्टा ने कहा कि असम के कांग्रेस सांसद और तृणमूल कांग्रेस के समर्थक यहां यह झूठ फैला रहे हैं कि, ‘‘शाह   ने कल लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) पर बहस के दौरान गोरखाओं को ‘घुसपैठिया’ कहा।’’
 
उन्होंने, ‘‘मैं दार्जिंलिग लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता हूं जहां गोरखा समुदाय के लोग सबसे ज्यादा हैं। मैं कल संसद में मौजूद था और और मैं यह सिद्ध कर सकता हूं कि शाह ने गोरखाओं के लिए ऐसे किसी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। मैं इन लोगों को चुनौती देता हूं  कि वह कोई क्लिप दिखाएं जहां श्री शाह ने गोरखाओं को ‘घुसपैठिया’ कहा हो।’’  उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हर कोई जानता है कि गृह मंत्री ने अवैध रूप से रह रहे रोंहिग्या, बंगलादेशी मुसलमानों जैसे लोगों को ‘घुसपैठिया’ कहा था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »