अमृतसर। आल इंडिया एंटी करप्शन मोर्चा ने पंजाब के मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मांग की है कि 15 दिसंबर से शुरू किए जा रहे फास्टैग सिस्टम को तुरंत बंद किया जाए। मोर्चा के जिला अध्यक्ष तरसेम सिंह भोला ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह तथा गड़करी को पत्र लिखकर कहा कि किसी भी वाहन को खरीदते समय रोड़ टैक्स दिया जाता है तो फिर अलग से टोल टैक्स क्यों वसूल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2017-18 में पजाब सरकार 690 करोड़ रुपये का टोल टैक्स वसूल कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो मोर्चा छह जनवरी को मनांवाला टोल प्लाजा का घेराव कर प्रदर्शन करेगा।