26 Apr 2024, 10:39:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा की मंडियों में अब तक 68.78 लाख टन से अधिक धान की आवक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 5:02PM | Updated Date: Nov 15 2019 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा की मंडियों में अब तक 68.78 लाख टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है जिसमें से सरकारी एजेंसियों ने 63.12 लाख टन तथा मिलों ने 5.65 लाख टन से अधिक धान की खरीद की है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुये बताया कि कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति  विभाग ने 34.12 लाख टन, हैफेड ने 19.70 लाख टन, हरियाणा भंडारण निगम ने 9.24 लाख टन और भारतीय खाद्य निगम ने 4,718 टन से अधिक धान की खरीद की है। प्रवक्ता के अनुसार मंडियों में अब तक 2.69 लाख टन से अधिक बाजरे की भी आवक हो चुकी है जबकि गत वर्ष यह आंकड़ा 1.76 लाख टन था। बाजरे की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 2.67 लाख टन से अधिक की खरीद की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »