26 Apr 2024, 05:55:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

5 वाहनों से 40 गोवंश जप्त, चार गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 3:22AM | Updated Date: Aug 25 2019 3:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बड़वानी। बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र में गौवंश की अवैध तस्करी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पांच वाहन जप्त किये हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न भागों से पांच वाहनों में 40 से अधिक गौवंश जप्त किए हैं। चार गौवंश मृत पाए गए। इस मामले में खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र के अनिल, विष्णु, अजय व अजय जाधव आदि आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। ये गौवंश वध हेतु महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे। 
 
घेराबंदी कर पकड़ा:- ग्रामीण थाना टीआई विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया मुखबिर से मिली सूचना पर सुबह 5 बजे हाइवे स्थित बाईपास पर घेराबंदी कर गौवंश का अवैध परिवहन करते 4 वाहन पकड़े है। वही बिजासन में भी एक वाहन पकडाया गया। पांचों वाहन में 42 गोवंश ठूंस-ठूंसकर  महाराष्ट्र की ओर से ले जाए जा रहे थे। जिसमें से 4 की मौत हो चुकी थी। 
 
पुलिस ने गोवंशों को छुड़ाकर उन्हें गोशाला भेजा है। इस कार्रवाई में 7 आरोपियों के खिलाफ  केस दर्ज किया है। इनमें से 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। वही दो वाहनों के चालक मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेशकर रिमांड मांगा जाएगा। इसमें गोवंश को किसे देने जा रहे थे, इसका पता लगाकर उसे भी आरोपी बनाकर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण थाना पुलिस ने शनिवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग तीन स्थित गोई बायपास पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दो आरोपी फरार हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »