26 Apr 2024, 12:17:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अशोकनगर में बारिश से बेतवा उफान पर, राजघाट बांध दस गेट खोले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 12:48AM | Updated Date: Aug 11 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर में बीते दो दिनों से जारी बारिश के चलते बेतवा नदी उफान पर है। आज बेतवा नदी में तेज बहाव के चलते मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश की सीमा पर बने राजघाट डेम के 10 गेट खोल दिए गए। डेम से हर सेकंड 20.68 लाख लीटर पानी छोड़ा जा रहा है। जिले के चंदेरी तहसील के अंतर्गत आने वाले राजघाट बांध के शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे तीन गेट खोले गए थे। इसके बाद बांध में जल स्तर बढ़ने पर बेतवा रिवर बोर्ड ने कल रात 12 बजे बांध के तीन और गेट खोल दिए। आज भी बेतवा से ज्यादा मात्रा में पानी आने से सुबह 6 बजे बांध के 10 गेट खोलने पड़े।

जिनमें छह गेट डेढ़-डेढ़ मीटर और चार गेट एक-एक मीटर खुले हुए हैं। बेतवा रिवर बोर्ड के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बांध से 72032 क्यूसेक पानी लगातार बाहर निकाला जा रहा है। रिवर बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि बेतवा से बांध में 1.14 लाख क्यूसेक पानी आ रहा है। इससे रात में भी गेट खुले रहने की संभावना है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच बने पुल पर अलर्ट घोषित है और सुरक्षा के लिए दोनों तरफ पुलिस तैनात है। फिलहाल पानी पुल से नीचे बह रहा है, लेकिन यदि बांध से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा बढ़ाई जाती है, तो पुल डूब जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »