22 Oct 2024, 15:54:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोरों से गंगा स्नान कर लौट रहे कार सवारों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, सास-बहू सहित तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2024 1:04PM | Updated Date: Jun 16 2024 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के अंतर्गत एटा शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित गांव बाकलपुर के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार सवारों को रौंद दिया। हादसे में कार सवार सास, बहू व एक अन्य की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। यह लोग सोरों से गंगा स्नान करके वापस शिकोहाबाद जा रहे थे। मृतक लोग शिकोहाबाद और मैनपुरी के रहने वाले हैं। घायलों को आगरा भेजा गया है। जबकि मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।

रविवार को गंगा दशहरा पर कार सवार लोग गंगा स्नान के लिए सोरों गए थे।जहां से वापस लौट रहे थे। एटा की ओर से जा रही कार जैसे ही गांव बाकलपुर ईशन नदी के पास पहुंची तभी सामने से आ रही खाली ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई।

कार में गोविंद और उनकी पत्नी पिंकी व मां सरला देवी निवासी नेहरू पैलेस शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद, दया पुत्री राकेश निवासी जगदीशपुरा आगरा, गिरीश चंद्र निवासी गांव ढांडरी सिरसागंज मैनपुरी सवार थे। इनमें से सरला, पिंकी और गिरीश चंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि गोविंद और 16 वर्षीय दया गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को आगरा रेफर किया गया है।

ट्रैक्टर चालक के बारे में बताया गया है कि वह मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश सिंह, एडिशनल एसपी धनंजय कुशवाहा मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद शिकोहाबाद और मैनपुरी से तमाम लोग पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में कोहराम मचा हुआ है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »