27 Jul 2024, 10:07:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लोकसभा चुनाव का शंखनाद, छत्तीसगढ़ के जांजगीर पहुंचे अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2024 5:10PM | Updated Date: Feb 22 2024 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जांजगीर - चांपा। छत्तीसगढ़ के पहले लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज देश के गृहमंत्री अमित शाह ने हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आमसभा को संबोधित कर किया। आमसभा में उनके साथ प्रदेश के मुख्मंत्री विष्णुदेव साय, छग भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन , प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित अन्य कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे।

आमसभा में जांजगीर चांपा लोकसभा के सभी आठ विधानसभा से 40 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए लोकसभा के सभी लोकसभा के सभी 22 सौ बूथ 34 मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जिम्मेदारी दी गई। अमित शाह की यह आमसभा इसलिए महत्वपूर्ण है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा कमजोर थी, सभी आठ सीटों पर चुनाव हार गए।

लोकसभा चुनाव में भाजपा लगातार जीत हासिल करतेआया है। एनडीए का भी नारा है अबकी बार चार सौ पार तो इस बार हम चुनाव में प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीट जीतेंगे। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, मनोज मिश्रा, पंकज अग्रवाल उपस्थित थे।

कलस्टर प्रभारी राजेश मूणत ने बताया कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र के केंद्र सरकार की योजना पीएम आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्डसहित अन्य योजनाओं के करीब 5 लाख लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में 5 - 5 हजार लाभार्थी शामिल होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »