27 Jul 2024, 09:26:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केक काटकर लोगों ने मनाया इस स्पेशल गाय का बर्थडे, पूरे मोहल्ले में जश्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2023 5:59PM | Updated Date: Dec 8 2023 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंसानों का जन्मदिन तो हर कोई मनाता है लेकिन जानवरों के जन्मदिन बहुत कम मनाया जाता है। शाजापुर के आदित्य नगर की गली नंबर पांच में एक गाय की बछड़ी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और केक काटकर खुशियां मनाई गई। यहां पशु प्रेमियों का अलग ही अंदाज देखने को मिला।

आदित्य नगर की गली नंबर पांच में  एक बछिया आवारा घूमा करती थी। गली के निवासियों ने गौ प्रेम की अनूठी मिसाल पेश करते हुए इसे पालना शुरू किया और इसका नाम पूर्णी रखा। रहवासियों ने बताया इसका जन्म पूर्णिमा के दिन हुआ था इसलिए सभी इसे प्यार से पूर्णी कहने लगे। पूर्णी भी सबकी चहेती बन गई। गुरुवार रात को पूर्णी  का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पूर्णी को नहला कर अच्छे से तैयार किया और कॉलोनी के सभी लोगों ने इकट्ठा होकर केक काटा और धूमधाम से जन्मदिन मनाया।

यह उत्सव शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। आदित्य नगर में पूर्णी एक सदस्य के रूप में रह रही है। बच्चों जैसे ही नाज-नखरे करती है, इशारों में अपनी इच्छाओं को भी समझाती है। पूर्णी आदित्य नगर की गली नंबर पांच में आवारा घूमती थी,पूर्णी का रंग काला है और दिखने में भी वह बहुत सुंदर है। गली में  बच्चों के साथ वह मस्ती करने लगी और हर परिवार से उसका जुड़ाव हो गया। गली के रहवासियों ने उसे पालतू बना लिया और सभी मिलकर उसे पालने लगे। गली में उसके रहने से लेकर खाने और पानी की व्यवस्था सभी करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »