28 Mar 2024, 22:33:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएए के विरोध में जामिया नगर बंद, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 4:39PM | Updated Date: Dec 15 2019 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के खिलाफ जामिया नगर आज बंद है और हजारों की तादात में लोग सड़कों पर मार्च कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोग दो किलोमीटर लंबी मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग पर मार्च कर रहे हैं। ओखला मोड़ के पास बड़ी संख्या में लोग जमा है और सीएबी के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।
 
इसके अलावा कालिंदी कुंज के पास भी बड़ी संख्या में लोग जमा है और नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है सरकार मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए ऐसे कानून लेकर आ रही है। सरकार मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाहती है। जामिया विश्विद्यालय में हालांकि शीतकालीन छुट्टी की घोषणा हो गई है लेकिन आज स्थानीय लोगों के साथ छात्र भी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »