26 Apr 2024, 04:11:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा विधायक ने वित्त मंत्री से की आयकर खत्म करने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 6:49PM | Updated Date: Dec 9 2019 6:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आयकर को पूरी तरह से खत्म करने का आग्रह किया है। पेशे से डाक्टर अग्रवाल ने सोमवार को अपने फेसबुक वाल पर लिखा है कि आयकर में सुधार होम्योपैथिक की दवा है। जिससे सुधार नहीं हो सकता। 

इसके लिये सर्जरी की जरूरत है। लोगों के मन में कालेधन को छुपाने का डर है। आयकर खत्म हो जायेगा तो लोगों के मन में यह डर खत्म हो जायेगा। लोग अपने पैसे को आराम से बैंक में जमा कर सकेंगे। उन्होंने वित्त मंत्री से कहा कि उनके सुझाव से वो नाराज नहीं होगी,क्योंकि यह सिर्फ उनका सुझाव है और आर्थिक मंदी से निपटने का तरीका भी। इससे उत्पादकता भी बढ़ेगी और लोगों के क्रय करने की ताकत भी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »