26 Apr 2024, 05:29:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधायक और कलेक्टर ने बाढ़ से घिरे गांव के लोगों को पहुंचाई खाद्य सामग्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 12:55AM | Updated Date: Sep 19 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में चम्बल नदी में आई बाढ़ के पानी से घिरे जिले के सुमावली क्षेत्र के ग्राम बरवासिन, मदनबसई व कितोई के करीब चार सौ  ग्रामीणों को आज क्षेत्रीय विधायक एदल सिंह कंषाना और कलेक्टर प्रियंका दास ने नाव में बैठकर खाद्य सामग्री पहुंचायी। ये ग्रामीण पिछले तीन दिनों से बाढ़ में घिरे हुए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ऐसे अभी कई गांवों के लोग बाढ़ के पानी से घिरे हैं, लेकिन बचाव दल भी अभी उन्हें सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुंचा सका है। क्योंकि बचाव कार्य मे पेड़ आदि बाधा बने हुए हैं। इस मौके पर कलेक्टर प्रियंका दास ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो दिवस पूर्व नाव के पंचर होने से ढाई वर्षीय सुमानी और 3 वर्षीय सोनम की पानी में डूब गई थी, जिसमें सोनम का शव मौके पर मिल गया था, लेकिन सुमानी अभी भी लापता है।

कलेक्टर ने दोनों बच्चियों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिये स्वास्थ्य, बैटनरी, महिला बाल विकास विभाग और पी.एच.ई विभागों की टीम तैनात कर दी गई है। यह अधिकारी कर्मचारी अगले दिन से ही प्रत्येक गांव, प्रत्येक घर, प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क कर उसका समुचित ईलाज मौके पर मुहैया करायेंगे। उन्होनें कहा कि इसी प्रकार पशु चिकित्सक पशुओं का उपचार करेंगे। पी.एच.ई विभाग लोगों पेयजल श्रोतों को शुद्ध करने के लिये आवश्यक दवायें डालेंगे। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी प्रत्येक गर्भवती महिलाओं को टेस्ट एवं पोषण आहार मौके पर प्रदान करेंगे। क्षेत्रीय विधायक कंषाना ने कहा कि ग्रामीण जन धैर्य बनायें, शासन प्रशासन आपके साथ है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »