26 Apr 2024, 05:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मधुमक्खियों के डंक से घायल 21 छात्र अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 5:28PM | Updated Date: Feb 19 2020 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गीर-सोमनाथ। गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के उना क्षेत्र में बुधवार को एक स्कूल में मधुमक्खियों के डंक मारने से घायल हुए 21 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उना शहर में गुलिस्तान सेकेन्डरी स्कूल के प्रबंधक उमरभाई कदरू ने यूनीवार्ता को बताया कि स्कूल में सुबह कक्षा- 9, 10, 11 में छात्र पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक निकट के खेत के नारियल के पेड़ पर से मधुमक्खियों का झुंड कक्षाओं में घुस गया। मधुमक्खियों के झुंड को देख कर सभी कक्षाओं के छात्र बाहर की ओर भागने लगे। छात्रों को कपड़ों से ढक कर स्कूल से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक मधुमक्खियों ने 21 छात्रों को डंक मार दिए। उन्हें उना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »