ब्रुसेल्स। यूरोपीय संघ (यूई) ने रुस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है। राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के नेताओं ने रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को जारी रखने फैसला किया है। नेताओं ने इस दौरान जलवायु और अन्य मुद्दों पर चर्चा को स्थगित कर दिया। क्रीमिया पर रूस के फैसले और यूक्रेन से संघर्ष के बाद से यूरोपीय यूनियन के रुस से संबंध खराब हो गये थे। पश्चिम देशों ने रुस पर यूक्रेन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने आरोप में रूस पर प्रतिबंध लगाया है। जबकि रुस इन आरोप को खंडन करता रहा है।