काराकास। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पुतर्गाल से मांग की है कि वह दवाएं और खाद्य सामग्रियां खरीदने के लिए रखी गई 1.7 अरब डॉलर से अधिक वेनेजुएलाई राशि पर से रोक हटाये। मादुरो ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘पुर्तगाली बैंकों ने दवाएं और भोजन खरीदने के लिए रखी गई हमारी 1,726 अरब डॉलर राशि रोक रखी है। मैं पुर्तगाल सरकार से इस राशि पर से रोक हटाने का आहृान करता हूं। वे हमारे पैसे क्यों नहीं दे रहे हैं।
यह हमारा है।’’ जनवरी में अमेरिका समर्थित वेनेजुएलाई विपक्षी नेता जुआन गुआइदो ने गैरकानूनी ढंग से खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित घोषित किया था। इसके तुरंत बाद अमेरिका ने गुआइदो का समर्थन किया और श्री मादुरो को राष्ट्रपति का पद छोड़ने के लिए कहा था। मादुरो ने गुआइदो को राष्ट्रपति बनाने के लिए अमेरिका पर तख्तापलट का आरोप लगाया था। वह श्री गुआइदो पर अमेरिका की कठपुतली होने का भी आरोप लगाते रहे हैं।