30 Apr 2024, 15:10:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्र में INDIA गठबंधन की सरकार बनी तो NRC और CAA कर देंगे रद्द: CM ममता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2024 8:37PM | Updated Date: Apr 17 2024 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिलचर। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने BJP पर पूरे देश को ‘‘डिटेंशन कैंप'' बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' सत्ता में आता है तो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को खत्म कर दिया जाएगा. असम में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चार उम्मीदवारों के समर्थन में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटते हैं तो देश में ‘‘लोकतंत्र नहीं बचेगा और चुनाव नहीं होंगे.''
CM ममता ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने (BJP) पूरे देश को डिटेंशन कैंप बना दिया है...मैंने अपने जीवन में इतना खतरनाक चुनाव कभी नहीं देखा." मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी टीएमसी सभी धर्मों से प्यार करती है और नहीं चाहती कि धार्मिक आधार पर लोगों के बीच भेदभाव हो.
 
CM ममता ने रैली में कहा, ‘‘अगर ‘इंडिया' गठबंधन जीतता है, तो NRC, CAA और समान नागरिक संहिता (UCC) लागू नहीं होगी. हम सभी भेदभावपूर्ण कानूनों को रद्द कर देंगे.'' उन्होंने लोगों से लोकसभा चुनाव में असम में टीएमसी के सभी चार उम्मीदवारों के लिए वोट करने की अपील की और घोषणा की कि उनकी पार्टी 2026 के राज्य विधानसभा चुनाव में सभी 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बनर्जी ने कहा, ‘‘यह सिर्फ एक ट्रेलर है...फाइनल अभी बाकी है. मैं फिर आऊंगी.''
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »