17 May 2024, 19:24:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP में BJP स्टार प्रचारकों का धुआंधार दौरा जारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आज खरगोन और खंडवा में चुनावी सभा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2024 1:51PM | Updated Date: Apr 30 2024 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खंडवा, खरगोन। मध्य प्रदेश में अब 17 लोकसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 13 मई को चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है। दोनों पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों को ग्वालियर-चंबल और मालवांचल में सक्रिय कर रही है। अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बड़वानी एवं आध्यात्मिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध खंडवा की पावन धरा पर आदरणीय रक्षामंत्री @rajnathsingh जी पधार रहे हैं। मैं प्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से आपका स्वागत, वंदन और अभिनंदन करता हूँ।

आज 30 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खरगोन और खंडवा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खंडवा जिले के मांधाता और बड़वानी जिले के राजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षामंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए हैं। सोमवार को हेलीपेड से सभास्थल तक वाहनों के काफिले के साथ अधिकारियों ने रिहर्सल भी की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »