29 Apr 2024, 09:56:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट से ISI एजेंट गिरफ्तार, पाक को लीक की कई सूचनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2018 3:44PM | Updated Date: Oct 8 2018 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। नागपुर में चल रही ब्रहमोस मिसाइल यूनिट से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश एंटी टेरारिस्ट स्कवॉयड की टीम ने पकड़ा है। टीम के मुताबिक ये गिरफ्तारी जासूसी के मामले में हुई है।  इस कर्मचारी पर सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को देने का आरोप है। ये कर्मचारी निशांत अग्रवाल भारत के अति महत्वपूर्ण मिसाइल ब्रह्मोस से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान और अमेरिका को दे रहा था। 
 
घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। फिलहाल जो बात निकलकर सामने आ रही है वो यही है कि आरोपी चार साल से यहां काम कर रहा था और यूनिट से संबंधित जानकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों के साथ शेयर कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक एटीएस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। 
 
आरोपी से पूछताछ की जाएगी ताकि पता चल सके कि उसने देश के दुश्मनों को अभी तक कौन कौन सी जानकारी दी है। निशांत उत्तराखंड का रहने वाला है। इससे पहले रविवार रात को भी इसी टीम ने कानपुर से एक महिला को गिरफ्तार किया था। हालांकि, उसके पास से कुछ नहीं मिला था। उल्लेखनीय है कि ये यूनिट देश की सुरक्षा से संबंधित उपकरणों के निर्माण के लिए है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »