09 May 2024, 15:03:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में सुनीता केजरीवाल का रोड शो, इलाके में लगे 'आई लव केजरीवाल' के पोस्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2024 6:00PM | Updated Date: Apr 27 2024 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज यानी शनिवार को पहली बार पूर्वी दिल्ली में मेगा रोड शो कर रही हैं। इस रोड शो के जरिए उनकी राजनीति में एंट्री पक्की मानी जा रही है। क्योंकि लोकसभा चुनाव के वक्त सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है। ऐसे में उनकी पत्नी का मेगा रोड शो करना उनकी राजनीति में एंट्री माना जा रहा है।

सुनीता केजरीवाल का रोड शो कल्याणपुरी ब्लॉक 20 गुरुद्वारा से शुरू हुआ, जानकारी के मुताबिक, कोंडली इलाके में रोड शो से पहले आई लव केजरीवाल के पोस्टर लगाए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि वे पहली बार आप के चुनावी कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही हैं। अभी तक ऐसे कार्यक्रम के प्रमुख मुख्यमंत्री केजरीवाल हुआ करते थे। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल के जेल जाने के बाद इस कमी को दूर करने के लिए सुनीता चुनावी मैदान में हैं।

आतिशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने ईडी की मदद से मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा ने चुनाव में हार के डर के कारण ये कार्रवाई की। भाजपा नहीं चाहती थी कि केजरीवाल चुनावी मैदान में उतरें, लेकिन मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद भाजपा को नुकसान हुआ है। दिल्ली-पंजाब के साथ दूसरे हिस्सों में जनता मुख्यमंत्री के समर्थन में आई है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के रोड शो में सुनीता के साथ स्थानीय विधायक भी प्रचार करेंगे। जबकि रोड शो जिस विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगा, उसमें स्थानीय विधायक समेत अन्य नेता शामिल होंगे। इस रोड शो के जरिए आम आदमी पार्टी एक बार फिर से जनता से समर्थन मांगेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »