09 May 2025, 13:06:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मां ने 9 साल के बेटे के साथ बनाए संबंध, फिर मौसी ने भी किया… इनकार करने पर चिमटे से दागा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2023 3:08PM | Updated Date: Sep 29 2023 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शायद ही कोई यह कल्पना भी कर सके कि कोई मां अपने ही मासूम बच्चे का यौन उत्पीड़न करे, उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। लेकिन मुंबई में हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इस महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बच्चे को इस कदर टॉर्चर किया कि वो ट्रॉमा में चला गया। अब पांच साल बाद बच्चे की एक डायरी पिता के हाथ लगी तो मामले का खुलासा हुआ। पिता की ही तहरीर पर मुंबई पुलिस ने आरोपी मां, उसके प्रेमी और उसकी बहन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी मां को अरेस्ट भी कर लिया है। वहीं, उसके प्रेमी और बहन की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मामला मुंबई पूर्वी उपनगर का है। बच्चे के पिता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि शादी के एक साल बाद ही उसे बेटा पैदा हुआ था। बेटा अभी चार-पांच साल का हुआ तो उसकी पत्नी उससे अलग रहने लगी। वह खुद भी गुस्से में आकर मुंबई छोड़कर अपने पैत्रिक गांव में रहने लगा था।

इसी बीच उसे खबर मिली कि बच्चे की हालत बहुत खराब है, इस सूचना पर वह यहां आया और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान उसने बच्चे को भरोसे में लेकर उसकी बीमारी का कारण जानने की खूब कोशिश की, लेकिन अपनी मां की यातनाओं से तंग आ चुका यह बच्चा हमेशा गुमशुम रहता। इसी बीच बच्चे की एक डायरी हाथ लग गई। इसमें बच्चे ने अपने ऊपर हुए जुल्म की पूरी दास्तां लिख रखी थी।

जिसे पढ़ कर वह खुद सन्न रह गए और उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। बच्चे ने अपनी डायरी में लिखा है कि जब वह चौथी कक्षा में था, उन दिनों उसकी मां का एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते थे। इस दौरान उसकी मां और उसका प्रेमी जबरन उसे भी प्रताड़ित करते थे। यही नहीं, उसकी मां की बहन भी जब मौका मिलता, उसके साथ प्राकृतिक और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाती थी।

वहीं जब वह विरोध करता था तो आरोपी उसे गरम चिमटे से दागते थे। पीड़ित पिता ने बताया कि इस समय उनका बेटा 13 साल का है, लेकिन जब उसके साथ इस तरह का टॉर्चर होता था तो वह महज नौ साल का था। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी मां को अरेस्ट कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ के बाद उसके प्रेमी और बहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही इन दोनों आरोपियों को भी अरेस्ट कर लिया जाएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »