26 Apr 2024, 07:54:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में सीएए, एनआरसी, एनपीआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 12:14PM | Updated Date: Jan 16 2020 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालना। महाराष्ट्र के जालना में गुरुवार को नागरिकता संशोधन  कानून (सीएए), राष्ट्रीय नारिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या  पंजीकरण (एनआरपी) के खिलाफ करीब 30 राजनीतिक और सामाजिक संगठन प्रदर्शन करेंगे। यह रैली डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के प्रतिमा से आज अपराह्न ढाई  बजे शुरू होगी और जिला कलेक्टर कार्यालय तक जाएगी। जहां ये समूह सार्वजनिक  बैठक करेंगे। बहुजन क्रांती मोर्चा के एक सदस्य ने कहा, ‘‘यह एक असंवैधानिक कृत्य है और इससे देश में अराजकता पैदा होगी।
 
विरोध  प्रदर्शन रैली में जमाइत उलेमा हिन्द (महमूद मदानी), तबलिगी जमात, जमात  इस्लामिक हिन्द, अहले सुन्नत जमात, तदजिम पगामे इंसानियत, हजरत ख्वाजा  गरीबनवाज अकादमी, मराठा सेवा संघ, लोकमंगल सोशल ऑर्गनाइजेशन, छत्रपति  क्रांति, छत्रपति रेवोलुशनरी, लॉयर्स एसोसिएशन, भारत मुक्ति मोर्चा, जमाइत  उलेमा हिन्द (अर्शद मदानी) नेशनल मूल रेसीडेंट्स एसोसिएशन, पॉपुलर फ्रंट आॅफ  इंडिया सहित कई अन्य संगठन भाग ले रहे हैं।     
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »