14 Jan 2025, 21:51:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चित्रकूट-मध्य प्रदेश सीमा पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी, 2 लोगों की मौत, 43 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2024 3:41PM | Updated Date: Jul 17 2024 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्रकूट। जनपद सीमा से सटे मध्य प्रदेश जिला सतना थाना नयागांव (चित्रकूट) की बगदरा घाटी में बुधवार की अपराह्न करीब 11 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो की मौत हो गई जबकि 43 यात्री घायल हैं। जिसमें 18 की हालत नाजुक होने पर नजदीकी जानकीकुंड चिकित्सालय और शेष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में सतना रेफर किया गया है। ट्राली में 45 लोग सवार थे।

थाना बिरसिंहपुर के बडखेरा के रहने वाले संजू शर्मा के घर में बुधवार को बेटे का मुंडन था। सुबह परिवार सदस्य व रिश्तेदार इकट्ठा हुए और मुंडन संस्कार संपन्न हुआ। इसके बाद लोगों ने भगवान कामतानाथ के दर्शन की इच्छा जाहिर की। जिस पर संजू ने खुद का ट्रैक्टर निकाला और सभी को बैठाया कर चित्रकूट के लिए नकल पड़ा।

जैसे ही बगदरा घाटी में भैरम बाबा मोड़ के पास ट्रैक्टर पहुंचा तो तीव्र मोड़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्राली पलट गई। उसमें सवार यात्रियों को चीख पुकार मच गई। राहगीर दौड़ कर आए और पुलिस को सूचना ही। नयागांव व मझगवां थाना का फोर्स पहुंचा और घायलों को अस्पताल भेजा।

नयागांव थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर व ट्राली में 45 लोग सवार थे। जिसमें 65 वर्षीय रानीसेन पत्नी राजेंद्र सेन व 15 वर्षीय मीनाक्षी द्विवेदी बडखेरा की मौत हो गई है। वहीं 19 लोगों को गंभीर हालत में जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 25 घायलों को मझगवां में भर्ती कराया गया है। इनमें गंभीर मरीजों को सतना रेफर किया गया है।

जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराए घायलों में बडखेरा निवासी 30 वर्षीय आरती यादव पत्नी राजेश यादव व उनका बेटा 12 वर्षीय सागर यादव, 65 वर्षीय गीता देवी पत्नी रामकेश शुक्ला, 14 वर्षीय राधिका शुक्ला पुत्री राकेश शुक्ला, 11 वर्षीय रिंसी देवी पुत्री संजू शर्मा, 16 वर्षीय रानी मिश्रा पुत्री राजाभइया, 50 रानी द्विवेदी पत्नी रामनिरंजन द्विवेदी, 25 वर्षीय पूनम शुक्ला पत्नी सुमित शुक्ला, 14 वर्षीय अवी शर्मा व अनुज शर्मा, 45 वर्षीय संगीता शर्मा, 14 वर्षीय राशि पांडेय, पगार खुर्द निवासी 25 वर्षीय सीमा शुक्ला पत्नी नवीन शुक्ला व उनका चार वर्षीय पुत्र सार्थक शुक्ला, 25 वर्षीय पल्लवी पत्नी सुनील शुक्ला, 10 वर्षीय उत्कर्ष पुत्र सुमित शुक्ला शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »